हर तरफ क्यूँ मायूसी का साया है ? ,
दर्द के आगोश में क्यूँ यह वक़्त आया है ? ,
थम सी क्यूँ गयी है सबकी ज़िन्दगी ,
समय ने यह कैसा खेल दिखाया है ?
हर सवाल से निकल रहे ,
कुछ और नए सवाल है ,
जवाब ढूँढने में,
ज़िन्दगी यह बहरहाल है,
कुछ जवाब तुम ढूँढो,
कुछ जवाब हम ढूँढेंगे,
सवाल- जवाब की इस आँख मिचोली में ,
न जाने कितने राज़ खुलेंगे,
शायद उन जवाबो से ,
यह मायूसी का साया घटेगा,
राज़ों के खुलने से,
दर्द का एहसास घटेगा,
पर वो एक राज़ है ,
जो न कोई ढूँढ पायेगा,
दफन है सीने में मेरे,
मेरे साथ ही दफन हो जायेगा.
दर्द के आगोश में क्यूँ यह वक़्त आया है ? ,
थम सी क्यूँ गयी है सबकी ज़िन्दगी ,
समय ने यह कैसा खेल दिखाया है ?
हर सवाल से निकल रहे ,
कुछ और नए सवाल है ,
जवाब ढूँढने में,
ज़िन्दगी यह बहरहाल है,
कुछ जवाब तुम ढूँढो,
कुछ जवाब हम ढूँढेंगे,
सवाल- जवाब की इस आँख मिचोली में ,
न जाने कितने राज़ खुलेंगे,
शायद उन जवाबो से ,
यह मायूसी का साया घटेगा,
राज़ों के खुलने से,
दर्द का एहसास घटेगा,
पर वो एक राज़ है ,
जो न कोई ढूँढ पायेगा,
दफन है सीने में मेरे,
मेरे साथ ही दफन हो जायेगा.
No comments:
Post a Comment