Tuesday, February 15, 2011

तेरी याद आ गयी ,
तोह इसमें मेरी कोई खता नहीं ,
साथ गुजरा ज़माना ला गयी ,
तोह इसमें मेरी कोई खता नहीं.

सोचा तोह यही था,
की भूल जायेंगे तुझे,
पर तेरे प्यार का शायद,
कोई क़र्ज़ चुकाना था मुझे.

तभी तोह आज भी ,
तेरे साथ से ज्यादा तेरी याद सताती है ,
ख़ुशी तोह बाद में आती है,
पहले तेरी याद आती है.

पर चाहे लोग लाख पत्थर मारे मुझे,
तेरे नाम पे न दाग लगने दूंगा,
तब इस दिल को अलग कर दिया था खुद से,
अब इस जिस्म को छोड़ दूंगा.

Thursday, February 3, 2011

कुछ सवालों के जवाब ढूंढे, कुछ तुम ढूँढो,कुछ हम ढूंढे

हर तरफ क्यूँ मायूसी का साया है ? ,
दर्द के आगोश में क्यूँ यह वक़्त आया है ? ,
थम सी क्यूँ गयी है सबकी ज़िन्दगी ,
समय ने यह कैसा खेल दिखाया  है ?

हर सवाल से निकल रहे ,
कुछ  और नए सवाल है ,
जवाब ढूँढने में,
ज़िन्दगी यह बहरहाल है,

कुछ जवाब तुम ढूँढो,
कुछ जवाब हम ढूँढेंगे,
सवाल- जवाब की इस आँख मिचोली में ,
न जाने कितने राज़ खुलेंगे,

शायद उन जवाबो से ,
यह मायूसी का साया घटेगा,
राज़ों के खुलने से,
दर्द का एहसास घटेगा,

पर वो एक राज़ है ,
जो न कोई ढूँढ पायेगा,
दफन है सीने में मेरे,
मेरे साथ ही दफन हो जायेगा.